Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jharkhand High Court: बोकारो से 6 साल से लापता नाबालिग की तलाश करेगी अब CBI, झारखंड सरकार और केंद्रीय एजेंसी ने हाईकोर्ट में दी सहमति

Jharkhand High Court: बोकारो से वर्ष 2020 में लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब CBI कर सकती है. झारखंड सरकार ने भी मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने पर आपत्ति नहीं जताई है.

पुलिस और CID भी नहीं लगा सकी सुराग
मामले की शुरुआत में पुलिस ने जांच की थी. बाद में इसकी जिम्मेदारी CID को दी गई. लंबे समय बाद भी नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला. जांच के दौरान तीन लोगों का नार्को टेस्ट भी कराया गया, लेकिन उससे भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई.

मां ने की CBI जांच की मांग
बेटी का पता नहीं चलने पर उसकी मां ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर CBI जांच की मांग की. CID की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि मामले की जांच झारखंड के बाहर भी करनी पड़ सकती है. इसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से CBI जांच को लेकर उसका रुख पूछा. सरकार ने कहा कि अगर हाईकोर्ट जांच CBI को सौंपता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी.

CBI ने भी दी जांच की सहमति
अब CBI ने भी मामले की जांच करने पर सहमति दे दी है. CBI ने कोर्ट को बताया है कि जिम्मेदारी मिलने पर वह जांच के लिए तैयार है. मामले में अब अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी. इसके बाद CBI जांच को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !