Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Galudih Road Accident: गालूडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Galudih Road Accident: पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 46 वर्षीय रमाकांत दलाई उर्फ बिकुल दलाई की मौत हो गई. वह डांगापाड़ा के रहने वाले थे और गालूडीह के एक रिसॉर्ट में काम करते थे.

सड़क पर मिला शव
जानकारी के अनुसार, रमाकांत दलाई को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग 100 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेज दिया.

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस
पुलिस ने हादसे के बाद आसपास के इलाकों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. फिलहाल दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल पाया है. मृतक के परिवार में उनके भाई संजय दलाई, उमाकांत दलाई और बहन रेखा दलाई हैं. हादसे की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना से गांव में भी शोक का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !