Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Chandil News: चिल्गू के पास संतुलन बिगड़ने से पलटा इथनॉल टैंकर, स्विफ्ट सवार तीन लोग घायल, यातायात बाधित

Chandil News: चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गू के पास शनिवार सुबह एनएच-33 पर एक इथनॉल टैंकर हादसे का शिकार हो गया. टैंकर ने एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलट गया. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं. टैंकर से इथनॉल रिसने के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति रही.


टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टैंकर

हादसा चिल्गू के पास उस समय हुआ, जब इथनॉल से लदा टैंकर सड़क से गुजर रहा था. बताया गया कि टैंकर अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार से टकराया और इसके बाद सड़क पर पलट गया. टैंकर से इथनॉल का रिसाव होने लगा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.


स्विफ्ट सवार तीन लोग घायल

स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे. बताया गया कि तीनों रांची एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए. हालांकि, उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है.


सिंगल लेन पर बिगड़ा टैंकर का संतुलन

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग टैंकर से रिस रहे इथनॉल को बर्तनों में भरते भी नजर आए. टैंकर चालक के अनुसार, वह भुवनेश्वर की ओर जा रहा था. चिल्गू के पास सड़क सिंगल लेन होने के कारण दोनों तरफ से वाहन एक साथ आ गए. इसी दौरान टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह स्विफ्ट कार से टकराकर पलट गया.


टैंकर पलटने से यातायात प्रभावित

हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-33 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. सड़क पर हल्का जाम भी लगा, लेकिन पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. साथ ही घायलों और दुर्घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !