Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज शाम निकलेगा शांतिपूर्ण मौन जुलूस

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं और नियुक्तियों से जुड़े विवाद के बीच छात्रों का आंदोलन फिर तेज होने जा रहा है. रिफॉर्म मंच ने 22 अगस्त की शाम शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकालने का फैसला किया है. मंच का कहना है कि हाल के प्रदर्शनों में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और कथित मारपीट के विरोध में यह जुलूस निकाला जाएगा.


छात्रों ने फिर शुरू किया आंदोलन

रिफॉर्म मंच ने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से मौन जुलूस में शामिल होने की अपील की है. मंच का आरोप है कि रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस ने लाठीचार्ज किया. मंच ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर भी छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

नियुक्तियों के फैसले से बढ़ा विवाद

छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने नियुक्तियों को रद्द करने का आदेश दिया था. बाद में हाईकोर्ट ने सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी. इसके बाद जिन लोगों को नौकरी से हटाया गया था, उन्होंने दोबारा अपनी सेवा में योगदान दिया. इसके बाद आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया और फिर से आंदोलन करने की बात कही.

21 अगस्त को हुआ पुतला दहन

आंदोलन के पहले दिन 21 अगस्त को छात्रों ने राज्य के अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. रांची और हजारीबाग में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की बात सामने आई. वहीं गिरिडीह में रिफॉर्म मंच ने आरोप लगाया कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों के साथ मारपीट की.


आज निकलेगा मौन जुलूस

इन घटनाओं के विरोध में रिफॉर्म मंच ने 22 अगस्त की शाम मौन जुलूस निकालने का निर्णय लिया है. मंच ने छात्रों और युवाओं के साथ आम लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है. जुलूस के जरिए छात्रों से जुड़े मुद्दों और हाल की कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !