Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jharkhand Cabinet Meeting: 25 अगस्त को होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, सहायक पुलिसकर्मियों के सेवा विस्तार और JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर लग सकती है मुहर

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 25 अगस्त, मंगलवार को होगी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी है. कैबिनेट बैठक के लिए करीब दो दर्जन प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे जा चुके हैं. बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला होने की संभावना है.

2200 सहायक पुलिसकर्मियों को मिल सकता है अवधि विस्तार
सरकार नक्सल प्रभावित 12 जिलों में कार्यरत 2200 अनुबंधित सहायक पुलिसकर्मियों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर रही है. गृह विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेज दिया है. वित्त विभाग की मंजूरी के बाद प्रस्ताव विधि विभाग जाएगा. इसके बाद इसे अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा.

JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति पर भी फैसला संभव
कैबिनेट बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति पर भी निर्णय लिया जा सकता है. फिलहाल आयोग में अध्यक्ष समेत सभी सदस्य पद खाली हैं.



CID जांच के बाद खाली हुए थे सभी पद
JPSC में CID जांच शुरू होने के बाद अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा सदस्य अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने भी अपने पद छोड़ दिए थे. इस्तीफों के बाद आयोग के सभी प्रमुख पद रिक्त हैं. अब 25 अगस्त की कैबिनेट बैठक में इन नियुक्तियों पर फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !