Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-08-21

Jamshedpur News: जुगसलाई थाने के बाहर किन्नरों का हंगामा, छिनतई के आरोपियों को दोबारा हिरासत में लेने पर शांत हुआ मामला

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में छिनतई के आरोपियों को छोड़े जाने की सूचना पर शुक्रवार सुबह किन्नरों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया. गुस्साए किन्नरों ने सड़क पर रखे बैरिकेड गिरा दिए, जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा. बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोबारा थाने बुलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.
19 अगस्त की रात हुई थी छिनतई
जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे एक किन्नर पार्वती घाट के पास से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि दोनों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर मोबाइल फोन तथा नकदी छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता ने जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने पकड़ा, फिर छोड़ने पर भड़के किन्नर
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया था. किन्नरों का आरोप है कि शुक्रवार सुबह दोनों आरोपियों को बिना ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया गया. जैसे ही इसकी जानकारी किन्नर समुदाय को मिली, बड़ी संख्या में लोग जुगसलाई थाना पहुंच गए.

बैरिकेड गिराए, कुछ देर बाधित रहा ट्रैफिक
थाने के बाहर किन्नरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. गुस्से में सड़क पर लगे बैरिकेड गिरा दिए गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों को समझाकर थाने के अंदर बुलाया.

दोबारा थाने लाए गए आरोपी
थाने के अंदर किन्नरों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बिना उचित कार्रवाई के आरोपियों को क्यों छोड़ा गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक बार फिर थाने बुलाकर हिरासत में लिया. इसके बाद किन्नरों का प्रदर्शन शांत हुआ. खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में थे और मामले में आगे की कार्रवाई जारी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !