Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Ranchi News: रांची में कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई रफ्तार, दो इलाकों में बनेंगे MRF सेंटर

Ranchi News: राजधानी रांची में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए नगर निगम दो नए MRF (Material Recovery Facility) सेंटर तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है। ये सेंटर जगन्नाथपुर और बड़ा घाघरा में बनाए जाएंगे।


प्लास्टिक से लेकर कांच और धातु तक की होगी छंटाई

प्रस्तावित MRF सेंटरों में सूखे कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर छंटाई की जाएगी। इसमें कागज, प्लास्टिक, कांच, धातु और रबर जैसी उपयोगी सामग्री को अलग किया जाएगा। इसके बाद इन्हें रीसाइक्लिंग के लिए भेजने की व्यवस्था होगी।


नगर निगम का मानना है कि कचरे की छंटाई और उपयोगी सामग्री को दोबारा इस्तेमाल में लाने से लैंडफिल साइट पर पहुंचने वाले कचरे का दबाव कम होगा। साथ ही, रिसाइकिल होने वाली सामग्री की बिक्री से निगम को अतिरिक्त आय भी हो सकती है।

झिरी में भी कचरा प्रबंधन से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम

MRF सेंटर के अलावा झिरी में निर्माण कचरे और ईंधन से संबंधित दो प्लांट पर भी काम चल रहा है। वहीं शहर से निकलने वाले गीले कचरे से बायोगैस तैयार करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। नगर निगम को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रांची में कचरे के संग्रह, छंटाई और निपटारे की व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और शहर को साफ रखने में मदद मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !