Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Ranchi News: हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 70% मतदान, 2016 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के 2026-2028 कार्यकाल के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 2889 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 2016 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान का प्रतिशत करीब 70 फीसदी रहा।



सुबह से मतदान केंद्र पर रही अधिवक्ताओं की भीड़

मतदान सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ। मतदान शुरू होने के साथ ही अधिवक्ताओं की आवाजाही बढ़ने लगी और दिनभर परिसर में चुनावी माहौल बना रहा। उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। दोपहर बाद मतपत्र लेने के लिए मतदान केंद्र पर लंबी कतार भी देखने को मिली।


एसोसिएशन के इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्यों के निर्वाचन के लिए भी अधिवक्ताओं ने वोट डाले। चुनाव को लेकर पूरे दिन हाईकोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !