Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jharkhand News: HEC को फिर से पटरी पर लाने की तैयारी, केंद्रीय संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Jharkhand: रांची के हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को दोबारा मजबूत करने की दिशा में पहल तेज होती दिख रही है. शुक्रवार को HEC के पुनरुद्धार के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

HEC की स्थिति पर हुई चर्चा
प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में बैठक की. इस दौरान HEC की मौजूदा आर्थिक स्थिति, कामकाज और कंपनी को दोबारा पटरी पर लाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों के साथ HEC के पुनरुद्धार के लिए जरूरी कदमों और आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया.

समिति में ये सांसद रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में उप-समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा के अलावा सांसद विजय हांसदा, सुलता देव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और चंदन चौहान शामिल रहे. बैठक को HEC के भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चर्चा के जरिए कंपनी को फिर से मजबूत बनाने के लिए आगे की दिशा तय करने पर जोर दिया गया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !