Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Rahul Gandhi Pellet Gun Protest: संसद मार्ग DCP दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित की FIR दर्ज कराने की मांग पर बैठे धरने पर

Rahul Gandhi: दिल्ली के संसद मार्ग स्थित डीसीपी (DCP) कार्यालय में शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अचानक पहुंचे. उनके साथ पैलेट गन से घायल साहिल लोचा भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने साहिल की शिकायत पर पुलिस से प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की और सुनवाई न होने पर पुलिस स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठ गए.


पैलेट गन से घायल साहिल ने दी थी शिकायत

जानकारी के अनुसार साहिल लोचा पिछले महीने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए थे. उन्होंने 14 तारीख को दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, शिकायत के बाद भी उन्हें I/O नंबर या शिकायत की पावती नहीं मिली.


राहुल गांधी ने FIR दर्ज करने की मांग उठाई

राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी. उन्होंने कहा कि शिकायत पर FIR दर्ज की जानी चाहिए. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.


पुलिस ने कमेटी जांच का हवाला दिया, FIR पर स्थिति साफ नहीं

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को बताया कि मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर्ड कमेटी गठित की है. पुलिस के अनुसार, कमेटी संबंधित मामलों की जांच करेगी. राहुल गांधी की शिकायत पुलिस ने ले ली है. हालांकि, FIR दर्ज होने को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.


FIR की मांग पर धरने पर बैठे राहुल गांधी

राहुल गांधी FIR की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन के बाहर बैठ गए. दिल्ली पुलिस ने उनसे धरना समाप्त करने की अपील की. पुलिस का कहना है कि थाने में आम लोगों की आवाजाही होती है, इसलिए वहां धरना देना उचित नहीं है. फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से FIR दर्ज किए जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !