Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में देर रात एसपी का औचक निरीक्षण, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा जांची

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने देर रात जिले के कई प्रमुख इलाकों का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों, चौक-चौराहों और अड्डेबाजी वाले संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात पुलिस बल और रात्रि गश्ती की स्थिति की जानकारी ली।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों को रात्रि गश्ती प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से पुलिस भ्रमण कराने पर जोर दिया। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच को भी गंभीरता से करने को कहा गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि रात के समय किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाए।



असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। किसी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थान और प्रमुख चौक-चौराहों पर रात के समय पुलिस की मौजूदगी लगातार दिखाई देनी चाहिए। इससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।



अप्रिय घटनाओं को रोकने पर जोर
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था पर नजर रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल को सक्रिय और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !