Ranchi News: शुक्रवार, 21 अगस्त को लाइन ब्लॉक के कारण किता-सिल्ली रेलखंड पर रांची से जुड़ी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से ही वापस चलाने का फैसला लिया है।
हटिया-सांकी रूट पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें आज रद्द रहेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 58663/58664 और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर शामिल हैं।
कई ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन तक नहीं जाएंगी
बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13503/13504 आज सिर्फ गोमो तक चलेगी। गोमो से ही यह ट्रेन वापस लौटेगी और गोमो से हटिया के बीच इसका परिचालन नहीं होगा। इसी तरह खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18035/18036 आद्रा तक ही संचालित होगी। वहीं आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 63598/63597 का परिचालन भी मुरी तक ही रहेगा।
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों के समय और रूट में हुए बदलाव से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का मौजूदा स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।