Advocates Association Election 2026: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के 2026-2028 कार्यकाल के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया. सुबह 9:30 बजे से ही अधिवक्ता वोट देने के लिए हाईकोर्ट परिसर पहुंचने लगे. चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह नजर आया.
हाईकोर्ट परिसर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी अपने लिए समर्थन जुटाते दिखे. उम्मीदवार अधिवक्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे. इस दौरान वे अपना क्रमांक भी बता रहे थे. इस चुनाव में कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं, 2,889 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा.
वोट डालने के लिए अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन या झारखंड स्टेट बार काउंसिल का आई कार्ड दिखाना जरूरी है. आई कार्ड दिखाने के बाद मतपत्र दिया जा रहा है. मतदान शुरू होने से पहले उम्मीदवारों की मौजूदगी में बैलेट बॉक्स की जांच कर उसे सील किया गया.
मतदान की व्यवस्था हाईकोर्ट परिसर की सेंट्रल लॉबी और दो हॉल में की गई है. सेंट्रल लॉबी में मतपत्र देने के लिए छह टेबल लगाए गए हैं. दोनों मतदान हॉल में 1,500-1,500 मतदाताओं के लिए बैलेट बॉक्स की व्यवस्था है. वोटिंग के लिए करीब 40 टेबल लगाए गए हैं. चुनाव में सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए 16 CCTV कैमरे लगाए गए हैं. ये कैमरे सेंट्रल लॉबी और दोनों मतदान हॉल में लगाए गए हैं. तीनों स्थानों पर डिस्प्ले के जरिए पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है.
अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार चुनाव मैदान में हैं.
उपाध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार
उपाध्यक्ष पद के लिए अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं.
महासचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार
महासचिव पद पर अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी उम्मीदवार हैं.
कोषाध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार
कोषाध्यक्ष पद के लिए नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या मैदान में हैं.
सहायक कोषाध्यक्ष के लिए 8 उम्मीदवार
सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मांडी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं.
सचिव प्रशासन पद पर 8 उम्मीदवार
सचिव प्रशासन पद के लिए अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार मैदान में हैं.
सचिव पुस्तकालय पद पर 4 उम्मीदवार
सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद और शुभाशीष रसिक सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं.
गवर्निंग काउंसिल के लिए 51 उम्मीदवार
गवर्निंग काउंसिल पद के लिए कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि, पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर शामिल हैं.