Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jharkhand Weather Update: राज्य में आज भी मानसून सक्रिय, 11 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, 23 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून का असर बना हुआ है। शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज अलग से भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 23 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 21 से 27 अगस्त के बीच झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रांची के कांके और ओरमांझी इलाके में भी बारिश की संभावना है।

11 जिलों में वज्रपात का खतरा
रांची, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर में गरज-चमक के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। मौसम खराब होने पर लोगों को खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

23 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश
IMD के अनुसार 23 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। इसलिए इस दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बादल और बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है। हालांकि, बारिश के दौरान अचानक वज्रपात का खतरा बना रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !