Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Bokaro News: बोकारो के वास्तु विहार में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद एक गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित वास्तु विहार फेस-5 में पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.


CCTV में कैद हुई मारपीट

बताया गया कि मारपीट गौतम झा के साथ हुई. घटना के बाद CCTV फुटेज सामने आया. वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. सिटी डीएसपी राजीव रंजन के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी. इसके आधार पर सेक्टर-12 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस घटना के पूरे कारण और विवाद की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !