Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Ranchi News: JPSC-JSSC परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती, चार याचिकाओं पर आज सुनवाई

Ranchi News: झारखंड सरकार द्वारा JPSC और JSSC की परीक्षाओं तथा उनसे जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश को चुनौती देने वाली अलग-अलग याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में दूसरी पाली में सुनवाई होगी। सरकार के फैसले से प्रभावित नवनियुक्त अधिकारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


अब तक सरकार के आदेश के खिलाफ चार अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। प्रभावित अवधेश कुमार, सौरभ सिंह, दीपमाला और सोनम कुमारी ने नियुक्ति और परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती दी है। इन याचिकाकर्ताओं की ओर से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, पीयूष चित्रेश और अमृतांश वत्स पक्ष रखेंगे।




सैकड़ों अन्य अधिकारी भी जा सकते हैं हाईकोर्ट

सरकार के फैसले से प्रभावित सैकड़ों अन्य नवनियुक्त अधिकारी भी हाईकोर्ट की शरण लेने की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा और नियुक्ति रद्द होने के बाद इन अधिकारियों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। अब सभी की नजर झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी है। कोर्ट के फैसले से JPSC और JSSC की रद्द की गई परीक्षाओं और उनसे जुड़ी नियुक्तियों के मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !