Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jharkhand BJP: 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में भाजपा, अमित शाह से मिले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल, मुंडा, रघुवर व चंपई

Jharkhand BJP: झारखंड में 2029 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम घोषित होने के बाद प्रदेश के कई बड़े नेता एक साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले. बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा हुई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और रवींद्र राय भी शामिल रहे. नेताओं ने अमित शाह को राज्य की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया. आने वाले दिनों में पार्टी को किस दिशा में आगे बढ़ना है, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ. बताया जा रहा है कि "ऑपरेशन लोटस" के तहत झारखंड में पार्टी की रणनीति को आगे बढ़ाने और सभी बड़े नेताओं को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया गया है. हालांकि, बैठक में हुई चर्चा को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. झारखंड भाजपा में अलग-अलग गुटों के बीच खींचतान को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है. ऐसे में प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख नेताओं का एक साथ अमित शाह से मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि बड़े नेताओं को एक मंच पर लाकर संगठन को मजबूत किया जाए. इससे आने वाले चुनाव में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में मदद मिल सके. फिलहाल भाजपा नेताओं ने अमित शाह के साथ हुई बैठक की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. लेकिन इस मुलाकात को झारखंड में 2029 की चुनावी तैयारियों और संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !