Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur News: जमशेदपुर समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक, लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर समाहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना और जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.


कई योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक में एमजीएम मेडिकल कॉलेज और राजकीय पारामेडिकल संस्थान के भवन निर्माण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा केजीबीवी डुमरिया में पेयजल, जुगसलाई कन्या उच्च विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष और आंगनबाड़ी भवनों के लिए जमीन की व्यवस्था की समीक्षा की गई.

दिव्यांग बच्चों के नामांकन पर जोर

उपायुक्त ने सभी दिव्यांग बच्चों का सरकारी स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने बताया कि करीब एक हजार बच्चों के बैंक खाते अब तक नहीं खुले हैं. एलडीएम के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर खाते खोलने का निर्देश दिया गया.


खराब जलमीनारों की मरम्मत के आदेश

सभी प्रखंडों में खराब जलमीनारों की सूची तैयार करने को कहा गया. डीसी ने प्राथमिकता के आधार पर उनकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के लंबित मरम्मत कार्यों में भी तेजी लाने को कहा गया.

उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. विभागीय समस्याओं का आपसी समन्वय से समाधान कर योजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाए. बैठक में डीडीसी नागेन्द्र पासवान सहित जिला और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !