Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jharkhand Recruitment News: जिला खनन पदाधिकारी नियुक्ति फिलहाल जांच के दायरे से बाहर, 17 परीक्षाओं की सरकारी सूची में नाम नहीं

Jharkhand Recruitment News: झारखंड में जिला खनन पदाधिकारी यानी DMO के पद पर हुई नियुक्ति को लेकर फिलहाल जांच की कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है. सरकार ने जिन 17 नियुक्ति परीक्षाओं को जांच के लिए चुना है, उनमें DMO भर्ती को शामिल नहीं किया है. मामला वर्ष 2016 में जारी विज्ञापन के आधार पर हुई DMO नियुक्ति से जुड़ा है. JPSC ने विज्ञापन संख्या 8/25 के जरिए जिला खनन पदाधिकारी के कुल 5 पदों पर नियुक्ति की थी.

दरअसल, CID से सामने आए तथ्यों के बाद राज्य सरकार ने नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया था. जिन परीक्षाओं में TDPL की भूमिका सामने आई थी, उन्हें रद्द करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही सरकार ने वर्ष 2014 से अब तक आयोजित सभी नियुक्ति परीक्षाओं में संभावित गड़बड़ियों की जांच कराने की घोषणा की थी.

इस फैसले के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की. इसमें अलग-अलग श्रेणियों में परीक्षाओं को रखा गया है. अधिसूचना के अनुसार, 22 परीक्षाओं को रद्द करने, 6 परीक्षाओं की प्रक्रिया रोकने और 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में रखने का फैसला लिया गया है.



लेकिन जांच के लिए तय की गई 17 परीक्षाओं में JPSC की DMO नियुक्ति का नाम नहीं है. यानी सरकार की ओर से जारी मौजूदा सूची के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी की नियुक्ति फिलहाल जांच के दायरे से बाहर है. हालांकि, सरकार ने वर्ष 2014 से हुई नियुक्ति परीक्षाओं में संभावित गड़बड़ी की जांच की बात कही है. ऐसे में आगे इस संबंध में कोई नया निर्णय लिया जाता है या नहीं, यह देखना महत्वपूर्ण होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !