Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur News: गोलमुरी में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ा हादसों का खतरा, स्थायी पार्किंग व्यवस्था की मांग

Jamshedpur News: गोलमुरी क्षेत्र में बिगड़ती पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने नगर प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं, जिससे जाम के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ रहा है।


अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी के प्रमुख मार्गों, बाजार और व्यावसायिक इलाकों में सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। इससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। कई जगह फुटपाथ की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है।


सिर्फ चालान से समस्या का समाधान नहीं

उन्होंने कहा कि केवल यातायात जांच और चालान की कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। नगर निकाय और यातायात विभाग को संयुक्त रूप से क्षेत्र का सर्वे कर वैज्ञानिक और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने लिट्टी चौक से टिनप्लेट चौक तक सड़क किनारे लगे ठेलों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। साथ ही गरीब और छोटे ठेलेवालों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध वसूली या दबंगई के जरिए कमाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।




आकाशदीप प्लाजा के आसपास नो-पार्किंग व्यवस्था की मांग

अप्पू तिवारी ने आकाशदीप प्लाजा के आसपास सड़क किनारे स्पष्ट नो-पार्किंग बोर्ड लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्लाजा और आसपास के रास्तों पर वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग से स्थानीय लोगों के आवागमन में परेशानी होती है। यहां पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।

उन्होंने गोलमुरी क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाने, व्यस्त सड़कों पर स्पष्ट नो-पार्किंग जोन निर्धारित करने और अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा लिट्टी चौक से टिनप्लेट चौक तक ठेला और अतिक्रमण की जांच, गरीब ठेलेवालों के लिए वैकल्पिक स्थान, आकाशदीप प्लाजा के आसपास स्पष्ट संकेतक और नो-पार्किंग व्यवस्था तथा पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ विकसित करने की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय और यातायात विभाग को संयुक्त रूप से नियमित निरीक्षण करना चाहिए। जनता की जान-माल की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। समय रहते गोलमुरी की यातायात और पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !