Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Current News: आजम खान के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर जांच

Current News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे रामपुर में जेल रोड स्थित आजम खान के आवास, जौहर यूनिवर्सिटी और उनके कुछ करीबियों के ठिकानों पर ED की टीम पहुंची।


आजम खान फिलहाल अपने छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर जेल में सजा काट रहे हैं। ED की कार्रवाई को जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।


जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण खर्च की जांच

जानकारी के अनुसार, जौहर ट्रस्ट की ओर से विश्वविद्यालय के निर्माण में खर्च हुई बड़ी रकम का आयकर विभाग को पूरा हिसाब नहीं दिए जाने का आरोप है। जांच एजेंसी को निर्माण कार्य में कथित तौर पर बड़ी मात्रा में अघोषित धन के इस्तेमाल की आशंका है। इसी वित्तीय लेनदेन और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए ED की कार्रवाई की बात सामने आ रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




जुलाई में पुलिस-प्रशासन से लिया था मुकदमों का ब्योरा

बताया जा रहा है कि ED ने जुलाई में आजम खान के खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित जानकारी पुलिस और प्रशासन से जुटाई थी। इसके बाद से ही उनके ठिकानों पर ED की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी। इससे पहले 2022 में भी ED की एक टीम जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले की जांच के लिए रामपुर पहुंची थी। अब एक बार फिर जांच एजेंसी की कार्रवाई से आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों ने सुर्खियां बटोरी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !