Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Adityapur Flood Alert: आदित्यपुर में उफान पर खरकई नदी, कई बस्तियों में घुसा पानी; राहत कार्य में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम

Adityapur Flood Alert: लगातार बारिश और खरकाई नदी के बढ़ते जलस्तर ने आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है. नदी का पानी खतरे के निशान 129 मीटर को पार कर चुका है. इसके बाद रामबड़िया बस्ती, भाटिया बस्ती और हरिओम नगर के निचले इलाकों में पानी घुस गया है. कई घरों में पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

निचले इलाकों से लोगों को निकालने की तैयारी
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और आदित्यपुर थाना पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की कार्रवाई शुरू की जा रही है. प्रशासन ने डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें आश्रय गृह तक पहुंचाने का निर्देश दिया है.

खरकाई नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी से 100 फीट के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. लोगों को नदी के पास जाने से रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है.

बांधों के गेट खुलने से और बढ़ सकता है पानी
जिला प्रशासन के अनुसार, आदित्यपुर ब्रिज के पास खरकाई नदी का जलस्तर 129 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है. ओडिशा में बैंकबल और खरकई बांध के स्लुइस गेट खुलने के बाद नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

नाव, लाइफ जैकेट और मेडिकल किट तैयार
उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों को डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है. जरूरत पड़ने पर उन्हें आश्रय गृह में भेजा जाएगा. बचाव कार्य के लिए लाइफ जैकेट, नाव और मेडिकल किट की भी व्यवस्था की गई है.

कई इलाकों में बिजली गुल, लोगों में दहशत
बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. कई इलाकों में बिजली गुल होने की भी जानकारी सामने आई है. प्रशासन ने लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है. साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने को कहा गया है.

फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. नदी का जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !