Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Adityapur Flood Alert: आदित्यपुर में खरकई नदी का उफान, भाटिया बस्ती पर मंडराया बाढ़ का खतरा; प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

Adityapur Flood Alert: लगातार बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर तेजी से ऊपर जा रहा है. नदी में पानी बढ़ने के साथ बहाव भी तेज हो गया है. इससे आदित्यपुर की भाटिया बस्ती और आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है.



स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे से खरकई नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है. अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो भाटिया बस्ती के निचले हिस्सों में पानी घुसने का खतरा है. बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोग भी सतर्क हैं. कुछ लोग बाल्टी और टॉर्च लेकर तटबंध पर नजर रख रहे हैं और नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं.



नदी किनारे 100 फीट तक निषेधाज्ञा
खरकई और स्वर्णरेखा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है. नदी से 100 फीट की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू की गई है. प्रशासन ने लोगों से इस क्षेत्र में जाने से बचने की अपील की है. अंचल और नगर निगम की टीमों को डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है. जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा.



नाव, लाइफ जैकेट और मेडिकल किट तैयार
संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की है. लाइफ जैकेट, नाव और मेडिकल किट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो समय रहते बचाव की तैयारी जरूरी होगी. प्रशासन की ओर से लोगों से नदी किनारे और निचले इलाकों में बेवजह नहीं जाने की अपील की गई है. फिलहाल खरकई नदी के तेज बहाव को देखते हुए भाटिया बस्ती समेत आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !