Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विधायक सरयू राय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू, सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कर बांटे गए भोजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के कई इलाकों में पानी भरने के बाद विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके समर्थक और जनसुविधा प्रतिनिधि राहत कार्य में जुट गए।

घरों से लोगों का रेस्क्यू
शास्त्री नगर के कई ब्लॉक में घरों में पानी घुसने के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम की मदद भी ली गई। मानगो के शंकोसाई, श्याम नगर, गौड़ बस्ती और शांतिनगर में भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत कार्य में जुटी टीम ने प्रभावित लोगों के बीच 100 पैकेट खिचड़ी और 350 पैकेट पूड़ी-सब्जी बांटी।

सामुदायिक भवनों में ठहरने की व्यवस्था
सोनारी के रुपनगर में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए दो सामुदायिक भवनों में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई। कदमा और आसपास के कई इलाकों से हजारों लोगों को सामुदायिक भवनों में पहुंचाया गया। यहां उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। राहत कार्य में जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता और जनसुविधा प्रतिनिधि जुटे रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !