Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: जुगसलाई में बाढ़ से प्रभावित लोगों को नौशीन खान और हिदायतुल्लाह खान ने दिया मदद का भरोसा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और डैम का गेट खोले जाने के बाद जुगसलाई के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान मौके पर पहुंचे।

लोगों को दी राहत सामग्री
दोनों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन बांटा। जरूरतमंद लोगों को त्रिपाल और टॉर्च भी दी गई। इस दौरान नौशीन खान ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

जरूरतमंदों की मदद का भरोसा
राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता मिली। नौशीन खान और हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !