Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर RPF और GRP की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 मोबाइल बरामद

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मोबाइल चोरी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए
18 अगस्त की सुबह RPF टाटा और GRP की टीम स्टेशन परिसर में गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चार मोबाइल मिले।

चारों आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास उर्फ तिग्गी, रोहित लोहार उर्फ छोटू, शेख रमजान और शेख मुबारक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रकाश दास को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। आरोप है कि चारों मिलकर स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे।

सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया गया है। कार्रवाई RPF के ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !