Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-08-18

Bokaro News: बोकारो के दुग्धा बूढ़ीडीह में फ्लाई ऐश डंपिंग और परिवहन का ग्रामीणों ने किया विरोध, जिला प्रशासन से तुरंत रोक लगाने की मांग

Bokaro News: बोकारो के दुग्धा बूढ़ीडीह इलाके में फ्लाई ऐश के परिवहन और डंपिंग को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है. महिलाओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कई वर्षों से फ्लाई ऐश के कारण प्रदूषण की समस्या बनी हुई है. उनका कहना है कि राख के कारण धूल उड़ती है. इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.


आबादी वाले रास्ते से हो रहा परिवहन

ग्रामीण मीना देवी ने बताया कि दुग्धा रेलवे साइडिंग से बूढ़ीडीह क्षेत्र में फ्लाई ऐश का परिवहन किया जा रहा है. जिस रास्ते से राख ले जाई जा रही है, उसके आसपास पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक विद्यालय, खेल मैदान और आंगनबाड़ी केंद्र मौजूद हैं. ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है.


विरोध के बावजूद काम जारी रखने का आरोप

ग्रामीण कुंती देवी ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद फ्लाई ऐश से जुड़ा काम जारी रखा जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बुरा असर पड़े.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दुग्धा-बूढ़ीडीह क्षेत्र में फ्लाई ऐश की डंपिंग और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाने की भी अपील की गई है. अब ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !