Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Dhanbad News: धनबाद में आधार सेवाओं का विस्तार, 153 केंद्रों पर नामांकन और अपडेशन की सुविधा

Dhanbad News: जिला प्रशासन ने लोगों को आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए जिले में आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा का विस्तार किया है। अब लोग अपने नजदीकी अधिकृत केंद्रों पर जाकर आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।


डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि सरायढेला स्थित बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर समेत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, बीआरसी, डाकघर और विभिन्न बैंकों में कुल 153 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा जिले के 55 प्रज्ञा केंद्रों यानी CSC में भी आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध है।


युनीविस्ता टावर केंद्र पर लगेंगी दो नई मशीनें

डीसी ने बताया कि बिग बाजार के पास युनीविस्ता टावर स्थित आधार सेवा केंद्र में दो नई मशीनें खरीदी गई हैं। इन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे आधार नामांकन और अपडेशन से जुड़े काम में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग एक ही आधार केंद्र पर पहुंच जाते हैं, जबकि जिले के अन्य अधिकृत केंद्रों पर भी ये सुविधाएं उपलब्ध हैं। लोग अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या CSC में जाकर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।




समय पर आधार अपडेट कराने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से आधार में दर्ज मोबाइल नंबर और पता पुराना होने पर समय रहते उसे अपडेट कराने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, आधार में सही और अपडेटेड जानकारी रहने से सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में लोगों को परेशानी नहीं होगी। लोगों से अपील की गई है कि आधार से जुड़े काम के लिए अनावश्यक रूप से दूर के केंद्रों पर जाने के बजाय अपने नजदीकी अधिकृत केंद्र का इस्तेमाल करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !