Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Ramgarh News: रामगढ़ में कच्ची बावड़ी में गिरे हाथी और उसका बच्चा, JCB से ढलान बनाकर वन विभाग ने सुरक्षित निकाला

Ramgarh News:  झारखंड के रामगढ़ जिले के नया सिरका गांव में सोमवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक कच्ची बावड़ी में एक व्यस्क हाथी और उसका बच्चा गिर गए. कुएं के भीतर से लगातार हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया.



जेसीबी से कुएं में बनाया रास्ता और तड़के दोनों हाथियों का सुरक्षित रेस्क्यू
वन विभाग ने हाथियों को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली. कुएं के एक हिस्से की मिट्टी हटाकर वहां ढलानदार रास्ता बनाया गया, ताकि हाथी खुद चढ़कर बाहर निकल सकें. मंगलवार तड़के दोनों हाथी इसी रास्ते से सुरक्षित बाहर निकल आए. राहत की बात यह रही कि कुआं कच्चा और मिट्टी का था, इसलिए दोनों हाथियों को गंभीर चोट नहीं लगी. बाहर निकलने के बाद दोनों सीधे आसपास के जंगल की ओर चले गए. वनरक्षी  के मुताबिक खोखा के जंगलों में इस समय करीब 21 हाथियों का दल मौजूद है. आशंका है कि कुएं में गिरे दोनों हाथी इसी झुंड से अलग होकर रास्ता भटक गए थे. वहीं हेसल के जंगलों में भी दो अन्य हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है.

रजरप्पा में दो महिलाओं की मौत के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर पहले से ही ग्रामीणों में डर बना हुआ है. सोमवार सुबह रजरप्पा इलाके में हाथियों के एक दल ने दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला था, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी. इस घटना के बाद हाथियों का झुंड गोला क्षेत्र की ओर चला गया था और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई थी. अब नया सिरका में दोनों हाथियों के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खास तौर पर रात के समय जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है. वन विभाग की टीम इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !