Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Ranchi News: शराब फैक्ट्री की जांच करने पहुंचे मजिस्ट्रेट, मौके पर नहीं मिली 8PM की एक भी बोतल

Ranchi News: बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय की ओरमांझी स्थित शराब फैक्ट्री तारंगिनी बॉटलर्स में जांच के लिए पहुंचे मजिस्ट्रेट और उत्पाद विभाग की टीम को मौके पर 8PM ब्रांड की एक भी बोतल नहीं मिली। जांच के दौरान फैक्ट्री में स्टॉक और अन्य सामान भी गायब पाया गया।


तारंगिनी बॉटलर्स में 8PM ब्रांड की व्हिस्की की बॉटलिंग होती है। करीब दो महीने पहले रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। बरामद बोतलों पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बिक्री के लिए इस्तेमाल होने वाले लेबल लगे पाए गए थे।




दूसरे राज्यों के लेबल मिलने के बाद हुई थी कार्रवाई

नियमों के अनुसार फैक्ट्री को झारखंड में बिक्री के लिए 8PM ब्रांड की बॉटलिंग की अनुमति थी। हालांकि, फैक्ट्री से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बिक्री के लिए लगे लेबल वाली बोतलें मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया था। इसके बाद सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया और फैक्ट्री का उत्पादन बंद करा दिया गया।

उत्पादन बंद होने के बाद फैक्ट्री में मौजूद स्टॉक और अन्य सामान की स्थिति की जांच के लिए 17 अगस्त को मजिस्ट्रेट और उत्पाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, जांच टीम को वहां अपेक्षित स्टॉक नहीं मिला।


फैक्ट्री से सामान गायब होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

फैक्ट्री से स्टॉक और अन्य सामान गायब मिलने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबोध राय ने पहले ही स्थानीय थाना और उत्पाद विभाग को पत्र लिखकर फैक्ट्री की सुरक्षा की मांग की थी।

उन्होंने पत्र में फैक्ट्री के सुनसान इलाके में स्थित होने और चोरी की आशंका का उल्लेख करते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी। आरोप है कि सुरक्षा नहीं मिलने के बाद फैक्ट्री से स्टॉक और अन्य सामान गायब हो गया। अब जांच टीम फैक्ट्री से गायब स्टॉक और अन्य सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !