Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Chandil News: चांडिल के शुभोजीत महतो की कप्तानी में जेवियर स्कूल गम्हरिया ने जीती इंटर जेसुइट चैंपियनशिप

Chandil: चांडिल प्रखंड के रसुनिया गांव के युवा फुटबॉल खिलाड़ी शुभोजीत महतो ने अपनी शानदार कप्तानी और बेहतरीन खेल प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी में जेवियर स्कूल गम्हरिया की अंडर-14 टीम ने पहली बार इंटर जेसुइट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में जेवियर स्कूल ढोलाबानी को हराया
प्रतियोगिता में जेवियर स्कूल गम्हरिया की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने सेंट जेवियर बसाहातु, सेंट थॉमस, गांडेयदुंगरी और लोयोला स्कूल रेरुआ की टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में गम्हरिया की टीम का सामना जेवियर स्कूल ढोलाबानी से हुआ। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

शुभोजीत को मिले दो बड़े पुरस्कार
टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में कप्तान शुभोजीत महतो की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कप्तानी के साथ पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल को देखते हुए शुभोजीत को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें बेस्ट टैकल प्लेयर का पुरस्कार भी मिला। शुभोजीत महतो की खेल प्रतिभा केवल फुटबॉल तक सीमित नहीं है। वह क्रिकेट में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अंडर-14 स्तर पर जेएससीए जिला, सरायकेला-खरसावां टीम का दो बार प्रतिनिधित्व किया है। कम उम्र में दो अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

शुभोजीत की सफलता से गांव में खुशी
शुभोजीत की इस उपलब्धि से रसुनिया गांव के साथ चांडिल प्रखंड और पूरे अनुमंडल में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शुभोजीत की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के उन बच्चों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !