Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Karnataka Police Raid In Jamshedpur: सोनारी में कर्नाटक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीदर ATM कैश वैन लूट व दोहरा हत्याकांड के आरोपियों को लेकर पहुंची टीम

Karnataka Police Raid In Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी स्थित परदेसी पारा में मंगलवार सुबह से कर्नाटक पुलिस की कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर्नाटक के बीदर में हुए ATM कैश वैन लूटकांड से जुड़ी है. मामला 16 जनवरी 2025 का है. शिवाजी चौक के पास SBI ATM में कैश डालने पहुंची टीम से हथियारबंद बदमाशों ने करीब 83 से 93 लाख रुपये लूट लिए थे.



जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों आलोक कुमार और अमन कुमार को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार किया है.



सूत्रों के अनुसार, दोनों अप्रैल में जमशेदपुर आए थे और करीब एक सप्ताह पहले तक सोनारी के परदेसी पारा में किराए के कमरे में रह रहे थे. पुलिस अब लूट की रकम की जब्ती को लेकर दोनों आरोपियों को जमशेदपुर लेकर आई है. साथ ही सोनारी से 1.5 लाख रुपए कैश बरामद किए जाने की भी सुचना है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.



बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब 19 महीने की तलाश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में कुल चार आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. वहीं, मास्टरमाइंड अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.



ATM लूट में दो सुरक्षा गार्डों पर चली थी गोली
16 जनवरी 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे शिवाजी चौक के पास ATM में कैश भरने पहुंची CMS Cash Logistics की टीम पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया था. बदमाशों ने कैश डिलीवरी स्टाफ पर मिर्च पाउडर फेंका और गोलीबारी की. इस घटना में सुरक्षा गार्ड गिरी वेंकटेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे गार्ड शिव काशीनाथ गंभीर रूप से घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.



हमलावर कैश से भरा ट्रंक लेकर बाइक से फरार हो गए थे. पुलिस ने बाद में लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार, बैग और कुछ नकदी बरामद करने की जानकारी दी है. इसी दिन आरोपियों ने हैदराबाद में एक ट्रैवल एजेंसी के मैनेजर पर भी गोली चलाई थी. इस घटना को भी पुलिस ने इसी मामले से जोड़कर जांच की.



हालांकि, सोनारी में चल रही कार्रवाई को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल परदेसी पारा में सुबह से ही कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी और दबिश देखी जा रही है. पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है. बताते चले कि यह पूरी कार्रवाई कर्नाटक पुलिस में डीएसपी दुधपीर मुल्ला हुसैन के नेतृत्व में की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !