Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Ranchi News: 2014 के बाद TDPL से हुई परीक्षाओं की खुलेगी फाइल, JPSC और JSSC की कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं जांच के दायरे में

Ranchi News: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर अब पुरानी फाइलों की भी जांच शुरू होने जा रही है। सरकार वर्ष 2014 के बाद TDPL के जरिए आयोजित कराई गई परीक्षाओं की जांच कराने की तैयारी में है। इस जांच के दायरे में JPSC और JSSC की कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं।


सरकार की ओर से जांच के लिए 90 दिनों का समय निर्धारित किए जाने की बात सामने आई है। इस दौरान परीक्षा आयोजित कराने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की जाएगी। यह देखा जाएगा कि कहीं किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी, अनियमितता या अन्य गड़बड़ी तो नहीं हुई।


JPSC की कई परीक्षाओं की होगी जांच

जांच के दायरे में JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के अलावा 11वीं, 12वीं और 13वीं सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल हैं। इसके साथ ही JET, सिविल जज, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट समेत कई अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी जांच की जाएगी। वहीं JSSC की CGL 2023 परीक्षा के साथ टेक्निकल ग्रेजुएट लेवल, फील्ड वर्कर, फॉरेस्ट गार्ड और PGT शिक्षक भर्ती परीक्षा को भी जांच में शामिल किया गया है।




20 मई 2025 के बाद की परीक्षाएं जांच से बाहर

जानकारी के अनुसार, JSSC ने 20 मई 2025 को TDPL को अपनी सूची से हटा दिया था। इसके बाद TDPL से संबंधित प्रक्रिया के तहत आयोजित परीक्षाओं को इस जांच के दायरे से अलग बताया गया है। अब 90 दिनों तक चलने वाली जांच के बाद यह तस्वीर साफ होगी कि किन परीक्षाओं में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है। जांच के आधार पर किसी परीक्षा को रद्द करने, दोबारा परीक्षा आयोजित कराने या जिम्मेदार लोगों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !