JSSC CGL Investigation: प्रतियोगी परीक्षाओं को झारखंड सरकार ने लेकर बड़ा फैसला लिया है. टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के जरिए कराई गई सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच कराई जाएगी. सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 90 दिनों की समय सीमा तय की है.
रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा फैसला
सरकार ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि कौन-सी परीक्षा रद्द होगी और किन मामलों में दूसरी कार्रवाई की जाएगी. इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिक गई है.
JPSC की 13 परीक्षाएं जांच के दायरे में
TDPL के जरिए आयोजित JPSC की कई प्रमुख परीक्षाएं जांच में शामिल हैं.
इनमें शामिल हैं:
- 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा
- 11वीं JPSC परीक्षा
- 12वीं JPSC परीक्षा
- 13वीं JPSC परीक्षा
- JET परीक्षा
- असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती
- सिविल जज परीक्षा
- फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती
- असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट
- अन्य भर्ती परीक्षाएं
सरकारी जानकारी के अनुसार, कुल 13 JPSC परीक्षाएं जांच के दायरे में हैं.
14वीं JPSC पहले ही हो चुकी है रद्द
सरकार पहले ही 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने की घोषणा कर चुकी है. अब 11वीं, 12वीं और 13वीं JPSC परीक्षा की भी जांच की जा रही है.
JSSC की ये परीक्षाएं भी होंगी जांच में
TDPL के जरिए आयोजित JSSC की कई बड़ी परीक्षाएं भी जांच के दायरे में हैं.
इनमें शामिल हैं:
- JSSC CGL 2023
- टेक्निकल ग्रेजुएट लेवल परीक्षा
- फील्ड वर्कर भर्ती
- फॉरेस्ट गार्ड भर्ती
- PGT शिक्षक भर्ती परीक्षा
20 मई 2025 को TDPL को हटाया गया था
जानकारी के अनुसार, JSSC ने 20 मई 2025 को TDPL को अपनी सूची से हटा दिया था. अब सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है. 90 दिनों में रिपोर्ट आने के बाद ही परीक्षाओं और अभ्यर्थियों के भविष्य पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.