Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Advocates Association Election: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव की तस्वीर हुई साफ, 93 उम्मीदवार पाए गए वैध, 21 अगस्त को वोटिंग

Advocates Association Election: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है. नामांकन पत्रों की जांच के बाद 93 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया है.

अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ता चुनाव लड़ेंगे. इनमें अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार शामिल हैं.

अन्य पदों पर भी मुकाबला
उपाध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. महासचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. कोषाध्यक्ष पद पर 3 और सहायक कोषाध्यक्ष पद पर 8 उम्मीदवार हैं. सचिव प्रशासन के लिए 8 और सचिव पुस्तकालय के लिए 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. कार्यकारिणी समिति और गवर्निंग काउंसिल के लिए 52 उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे.



चुनाव 21 अगस्त को होगा. मतदान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. वोटों की गिनती 22 अगस्त को की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !