Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

South Eastern Railway: रेलवे में रिटायर कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती, एसी कोचिंग इलेक्ट्रिकल विभाग में अनुबंध पर मिलेगा काम

South Eastern Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे में रिटायर कर्मचारियों को एक बार फिर काम करने का मौका मिलने जा रहा है. रेलवे के एसी कोचिंग इलेक्ट्रिकल विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जाएगी. इस संबंध में रेलवे जोन की ओर से चक्रधरपुर मंडल को पत्र भेजा गया है. हालांकि, अभी कितने पदों पर रिटायर कर्मचारियों की नियुक्ति होगी, इसकी संख्या स्पष्ट नहीं की गई है.

रेलवे की ओर से यह पहल खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है. इसके साथ ही अनुभवी कर्मचारियों के अनुभव का भी इस्तेमाल किया जाएगा. रिटायर कर्मचारियों के अनुभव से यात्री सुविधाओं और रेलवे से जुड़े कामों को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी नियुक्ति
रेलवे में रिटायर कर्मचारियों को अनुबंध पर रखने की प्रक्रिया नई नहीं है. इससे पहले भी चक्रधरपुर मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे के अलग-अलग विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखा गया है. परिचालन, मैकेनिकल समेत अन्य विभागों में भी रिटायर कर्मचारियों की सेवाएं अनुबंध के आधार पर ली जा चुकी हैं. फिलहाल एसी कोचिंग इलेक्ट्रिकल विभाग में नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है. पदों की संख्या और अन्य शर्तों की जानकारी रेलवे की ओर से बाद में स्पष्ट की जा सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !