Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Adityapur News: आदित्यपुर से 2 साल की बच्ची की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मायके में मिला ताला, पुलिस जांच में जुटी

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गजिया निवासी उमेश लोहार ने अपनी पत्नी और 2 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि शिकायत के 24 घंटे बाद भी पत्नी और बेटी का कोई पता नहीं चल पाया है.

उमेश लोहार ने बताया कि उनकी पत्नी ने मायके जाने की बात कही थी. वह उन्हें आरआईटी मोड़ छोड़कर अपनी ड्यूटी पर चले गए. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने भाटिया बस्ती अपने मायका फोन कर खुद जाने की बात कही. लेकिन बाद में सास ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर नहीं पहुंची है.

कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला
उमेश के मुताबिक, उन्होंने पत्नी के मोबाइल पर 9 से 10 बार कॉल किया. फोन की घंटी बज रही थी, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया, इसके बाद फोन स्विच ऑफ आने लगा. जब उन्होंने ससुराल वालों से बात की, तो उन्होंने भी अनजान होने की बात कही.

घर पर मिला ताला
उमेश का कहना है कि जब वह पत्नी के मायके पहुंचे, तो घर पर ताला लगा हुआ था. परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं मिला.



उमेश लोहार ने आदित्यपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनकी दो साल की बेटी है और परिवार काफी परेशान है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता महिला की तलाश जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !