Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

NITI Aayog New CEO: IAS अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO, बी.वी.आर. सुब्रमण्यम की ली जगह

NITI Aayog New CEO: नीति आयोग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है. उन्हें जुलाई 2026 से दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है. उन्होंने इस पद पर बी.वी.आर. सुब्रमण्यम की जगह ली है.

1989 बैच के अनुभवी IAS अधिकारी
अनुराग जैन 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं. प्रशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र में उनके पास करीब 40 साल का अनुभव है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.

कई बड़े मंत्रालयों में संभाली जिम्मेदारी
CEO बनने से पहले अनुराग जैन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे. वह मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं. इसके अलावा उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) में सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं.



विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस
नीति आयोग में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब देश नई विकास योजनाओं और आर्थिक सुधारों पर तेजी से काम कर रहा है. ऐसे में अनुराग जैन की अनुभव से नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !