Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Lohardaga Crime News: लोहरदगा में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Lohardaga Crime News: लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं.

जंगल से लौटते समय हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि दोनों उसे जंगल की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया.

जान से मारने की दी धमकी
घटना के बाद आरोपियों ने लड़की को किसी से कुछ नहीं बताने की धमकी दी. डरी हुई पीड़िता घर पहुंची और पूरी बात अपनी मां को बताई. इसके बाद परिजन उसे लेकर कुड़ू थाना पहुंचे.

शिकायत मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !