Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण अग्निकांड, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से सोमवार सुबह बड़ा हादसा सामने आया. तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं.

सुबह 5 बजे लगी आग
पुलिस के अनुसार, आग सुबह करीब 5 बजे लगी. होटल की ग्राउंड फ्लोर से आग की शुरुआत हुई. उस समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सो रहे थे.

शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के बाद आग तेजी से फैल गई. कुछ ही मिनटों में धुआं पूरी इमारत में भर गया. मुख्य प्रवेश द्वार और रिसेप्शन के पास आग होने से लोग बाहर नहीं निकल सके.

घायलों का अस्पताल में इलाज
दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. फंसे लोगों को दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया. सभी घायलों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.



सावन सोमवार के कारण तारापीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. होटल पूरी तरह भरा हुआ था. इसी वजह से हादसे में कई लोग आग और धुएं में फंस गए.

पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है. प्रशासन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !