Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Ranchi News: JPSC-JSSC आंदोलन को मिला अभिनेत्री कुनिका सदानंद का समर्थन, बोली:- सरकार पारदर्शी और जवाबदेह रवैया अपनाए

Ranchi News: JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के 23वें दिन रविवार शाम अभिनेत्री और बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचीं. उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनका समर्थन किया.

"छात्रों की मांग जायज है"
कुनिका सदानंद ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार से पारदर्शी और जवाबदेह रवैया अपनाने की अपील की. मीडिया से बातचीत में कुनिका ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ बातचीत कर समाधान निकाले. 



छात्रों से भी की अपील
कुनिका सदानंद ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से धैर्य रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि 20 साल पुराने मुद्दे का हल एक दिन में नहीं निकलेगा. साथ ही उन्होंने सलाह दी कि छात्र सरकार से लिखित और ठोस आश्वासन जरूर लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !