Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Tatanagar Railway Yard Accident: टाटानगर के बर्मामाइंस यार्ड में दर्दनाक हादसा, बैक हो रही ट्रेन की चपेट में आने से गार्ड बापी मजूमदार की मौत

Tatanagar Railway Yard Accident: टाटानगर के बर्मामाइंस रेलवे यार्ड में ड्यूटी के दौरान एक रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान सीतारामडेरा के ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय बापी मजूमदार के रूप में हुई है. वे रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत थे. घटना 14 अगस्त को बर्मामाइंस रेलवे यार्ड में हुई.

बताया गया कि एक ट्रेन को पीछे की ओर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान बापी मजूमदार ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यार्ड में मौजूद रेलकर्मियों से भी पूछताछ की गई है. जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है. हालांकि, पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है.

बापी मजूमदार अपने पीछे दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और साथी रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !