Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Chatra Jail Death: चतरा जेल में कैदी की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

Chatra: चतरा मंडल कारा में कैदी मंटू गंझू की मौत का मामला अब गंभीर विवाद में बदल गया है. मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मंटू गंझू के भाई सेंटू सिंह ने काराधीक्षक, कक्षपाल और अन्य जेल कर्मचारियों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है.

परिजनों ने बीमारी की बात पर उठाए सवाल
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही उन्होंने जेल में मंटू से मुलाकात की थी. उनका कहना है कि उस समय ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे उसकी तबीयत गंभीर होने का संकेत मिले. परिजनों ने आरोप लगाया कि मंटू की मौत को बीमारी से जोड़कर मामले को अलग दिशा देने की कोशिश की गई. परिवार का सवाल है कि अगर मंटू की तबीयत खराब थी, तो इसकी सूचना समय रहते परिजनों को क्यों नहीं दी गई?

थाना में दिया आवेदन
मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने सदर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है. इसमें जेल के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी है. फिलहाल मौत को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामले में जांच और संबंधित रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !