Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur News: उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण मामले में टला आरोप गठन, आरोपी की डिस्चार्ज अर्जी पर 14 सितंबर को होगी सुनवाई

Jamshedpur News: उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण और फिरौती मामले में अदालत में सुनवाई हुई. गुरुवार को एडीजे-2 की अदालत में आरोपी मोहन प्रसाद ने डिस्चार्ज अर्जी दाखिल की. इसके चलते आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी. अब अदालत इस अर्जी पर 14 सितंबर को सुनवाई करेगी.

13 जनवरी को हुआ था अपहरण
कैरव गांधी का 13 जनवरी को बिष्टूपुर से अपहरण कर लिया गया था. एसटीएफ ने 26 जनवरी को उन्हें हजारीबाग के बरही हाईवे से सुरक्षित बरामद किया था. जांच के दौरान पुलिस ने बिहार, पंजाब और कोलकाता से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है.

पंजाब के आरोपी ने मांगी जमानत
लुधियाना निवासी मनप्रीत सिंह सिखौन ने भी अदालत में जमानत की अर्जी दी है. इस पर अगली सुनवाई बाद में होगी. 



मामले का कथित मास्टरमाइंड तेजविंदर सिंह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. बिहार के नालंदा निवासी शाद आलम की अग्रिम जमानत झारखंड हाईकोर्ट ने भी खारिज कर दी है. पुलिस को शक है कि शाद आलम फरार तेजविंदर के साथ छिपा हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !