Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर में खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे उतरा, निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस

Jamshedpur News: लगातार बारिश के बाद अब शहर के लिए राहत की खबर है. खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है. खरकई का खतरे का निशान 129 मीटर है. रविवार सुबह जलस्तर 128.50 मीटर दर्ज किया गया.शाम 4 बजे यह घटकर 128.470 मीटर हो गया.

एक-एक गेट खुला, फिर भी स्थिति नियंत्रण में
रायरंगपुर स्थित बैंकवेल और खरकई डैम का एक-एक गेट अभी भी खुला है. इसके बावजूद नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है.



शनिवार को खरकई और सुवर्णरेखा दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं. खरकई नदी का पानी तेजी से बढ़ने से कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी. करीब 300 से अधिक घरों में नदी का पानी घुस गया था. लोगों को घर छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी. फिलहाल प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !