Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC परीक्षा सुधार की मांग को लेकर 4 और अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे

JPSC JSSC Protest: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत कई अभ्यर्थी पहले से भूख हड़ताल पर हैं. अब आंदोलन को और मजबूती देते हुए चार नए अभ्यर्थी भी अनशन में शामिल हो गए हैं.

चार छात्रों ने शुरू किया अनशन
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में राजवल प्रसाद, उदय मेहता, राजीव कुमार कुशवाहा और उदय मंडल शामिल हैं. चारों अभ्यर्थी JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच से जुड़े हुए हैं.

आंदोलनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल के ICU में पुलिस निगरानी में रखा गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इसी के विरोध में चार और छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया.

"एक नहीं, सैकड़ों देवेंद्र महतो खड़े होंगे"
छात्रों ने कहा कि एक व्यक्ति को रोक देने से आंदोलन खत्म नहीं होगा. उनका कहना है कि अगर सरकार एक देवेंद्र महतो को रोकती है, तो उनके जैसे सैकड़ों छात्र आंदोलन में उतरेंगे.



राजनीति नहीं, हक की लड़ाई
छात्रों ने उन आरोपों को भी खारिज किया कि आंदोलन राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि वे केवल पारदर्शी परीक्षा और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !