Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Ramgarh BJP Meeting: रामगढ़ में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर मंथन

Ramgarh BJP Meeting: भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक आज रामगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है.


संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, गीता कोड़ा और अमर कुमार बावरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए.


बूथ स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. साथ ही आने वाले पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों और उन्हें सफल बनाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है. नेताओं ने पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संगठन की बात पहुंचाने पर चर्चा की.


छात्रों के मुद्दों पर भी मंथन

बैठक में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जा रही है. भाजपा नेताओं ने छात्रों के साथ कथित अन्याय के मामलों को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर विचार किया. कुल मिलाकर बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने पर मुख्य फोकस रहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !