Apple Spyware Alert: Apple कंपनी ने 110 देशों में कुछ IPhone यूजर्स को संभावित जासूसी हमले को लेकर अलर्ट भेजा है. कंपनी को आशंका है कि इन यूजर्स को Mercenary Spyware के जरिए निशाना बनाया जा सकता है. यह सामान्य साइबर अपराध से कहीं ज्यादा खतरनाक और आधुनिक हमला माना जाता है.
बेहद गंभीर साइबर खतरा
Apple के अनुसार, Mercenary Spyware के जरिए हमलावर किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाते हैं. ऐसे हमलों के लिए काफी पैसा, तकनीकी क्षमता और संसाधनों की जरूरत होती है. कंपनी का कहना है कि इस तरह के ऑपरेशन पर लाखों डॉलर तक खर्च हो सकते हैं. हमलावर कई बार थोड़े समय के लिए हमला करते हैं, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है.
पत्रकार और एक्टिविस्ट भी निशाने पर
Apple ने साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं और सार्वजनिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि ऐसे हमलों में स्टेट एक्टर्स या निजी कंपनियों की भूमिका हो सकती है. इनका निशाना अक्सर पत्रकार, राजनेता, एक्टिविस्ट और राजनयिक जैसे हाई-प्रोफाइल लोग बन सकते हैं. Apple का थ्रेट नोटिफिकेशन ऐसे यूजर्स को समय रहते सावधान करने के लिए भेजा जाता है.
अलर्ट मिले तो तुरंत करें ये काम
अगर किसी iPhone यूजर को Apple का थ्रेट नोटिफिकेशन मिलता है, तो कंपनी ने Lockdown Mode चालू करने की सलाह दी है. साथ ही फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट रखना चाहिए. यूजर्स को मजबूत पासकोड के साथ Face ID या Touch ID का इस्तेमाल करना चाहिए. Apple Account में Two-Factor Authentication भी ऑन रखना जरूरी है.
फोन की सुरक्षा के लिए एक और जरूरी सेटिंग
Apple ने अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Stolen Device Protection चालू रखने की सलाह दी है. जरूरत पड़ने पर यूजर्स विशेषज्ञ संगठनों की मदद भी ले सकते हैं. कंपनी ने खास तौर पर Access Now की Digital Security Helpline जैसी सेवाओं से संपर्क करने का सुझाव दिया है.