Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-15

Ranchi Sadar Hospital: रांची सदर अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस पर हंगामा, देवेंद्रनाथ महतो को तिरंगा यात्रा में जाने से रोका; पुलिस से धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Ranchi Sadar Hospital: स्वतंत्रता दिवस पर रांची के सदर अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया. आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए अस्पताल से बाहर निकलना चाहते थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.


पुलिस और समर्थकों में धक्का-मुक्की

महतो को रोकने के दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई.

देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. मौके पर पहले से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था.

तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे
देवेंद्रनाथ महतो इन दिनों सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकलने वाली तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने की घोषणा की थी. इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी.

22वें दिन भी जारी है आंदोलन
JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. आज आंदोलन का 22वां दिन है. छात्र CBI जांच और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग पर अड़े हैं.

प्रशासन ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए महतो को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई.
फिलहाल सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !