Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-15

Aaj Ka Panchang: हरियाली तीज पर सिद्ध योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का खास संयोग, जानिए पूजन के लिए अभिजीत और अमृत काल का समय

Aaj Ka Panchang: आज सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जा रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है और विवाह से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

आज की तिथि और योग
पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि शाम 5:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। शिव योग सुबह 7:09 बजे तक रहेगा और फिर सिद्ध योग लग जाएगा, जो अगले दिन सुबह तक रहेगा। आज करण में तैतिल सुबह 6:02 बजे तक, गरज शाम 5:28 बजे तक और इसके बाद वणिज करण रहेगा।


सूर्य-चंद्रमा और शुभ मुहूर्त
आज सूर्योदय सुबह 5:50 बजे और सूर्यास्त शाम 7:01 बजे होगा। चंद्रोदय सुबह 8:23 बजे और चंद्रास्त रात 8:32 बजे रहेगा। सूर्य कर्क राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा सुबह 9:34 बजे तक सिंह राशि में रहने के बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। अभिजीत मुहूर्त 11:59 बजे से 12:52 बजे तक और अमृत काल रात 8:18 बजे से 9:53 बजे तक रहेगा।

राहुकाल और आज का नक्षत्र
शनिवार को राहुकाल सुबह 9:08 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा। गुलिकाल सुबह 5:50 बजे से 7:29 बजे और यमगंड दोपहर 2:04 बजे से 3:43 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे, जो अगले दिन तड़के 3:25 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू होगा। उत्तराफाल्गुनी के स्वामी सूर्य माने जाते हैं और इसे सहयोग, मित्रता, जिम्मेदारी व समर्पण से जुड़ा नक्षत्र माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !